इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को रास्ते में रोककर धमकाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से जुड़े क्राइम रिपोर्टर दुर्गेश धुलधोए ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे रविवार देर रात नवलखा क्षेत्र से समाचार कवरेज कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजीव गांधी वाइन शॉप के पास दो एक्टिवा सवार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली।शिकायत के मुताबिक, युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद किया और कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने स्वयं को क्षेत्र का बदमाश बताते हुए धमकी दी। इसी बीच डायल-112 वाहन को आता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पत्रकार भंवरकुआं थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीट पुलिसिंग को जनोन्मुखी बनाने पर जोर, लसुडिया थाना के बीट प्रभारियों की पुलिस कमिश्नर ने ली समीक्षा बैठक शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल, डिप्टी सीएम बोले- कट्टर शिवसैनिकों का स्वागत