मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से बागी हुए छह सांसद सोमवार को उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने सभी सांसदों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।शिवसेना यूबीटी छोड़कर शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निम्बालकर (ओमराजे निम्बालकर), संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर शामिल हैं।पार्टी में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि इन सभी सांसदों का बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की विचारधारा वाली “असली शिवसेना” में स्वागत है। उन्होंने कहा, “आज हम इन छह कट्टर शिवसैनिक सांसदों का अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं।”राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने से महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना यूबीटी को झटका लग सकता है। वहीं, शिंदे गुट की संगठनात्मक और राजनीतिक ताकत में और इजाफा होने की संभावना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पत्रकार को रोककर धमकाने का आरोप, भंवरकुआं पुलिस ने मामला दर्ज किया ट्रैफिक चालान पर राहत पाना हुआ मुश्किल, कोर्ट जाने से पहले जमा करनी होगी 50% राशि