इंदौर। आमिर खान। मांगलिया स्थित ग्राम मंगल नगर में आयोजित माता पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसी सिलावट विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने माता पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल देखने को मिला। गांव के नागरिकों के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।माता पूजन के बाद मंत्री तुलसी सिलावट ने क्षेत्र के कई परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसी क्रम में वे भाजपा पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष आकाश सेन के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय भेंट की और अपने हाथों से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।मंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।धार्मिक आस्था, जनसंपर्क और सामाजिक सौहार्द से जुड़े इस आयोजन ने क्षेत्रवासियों के बीच विशेष उत्साह का माहौल बना दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लाड़ली बहना योजना पर कांग्रेस की टिप्पणियां माताओं-बहनों का अपमान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राम राज्य की भावना पर आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव