महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, इसलिए जनता कर रही है नकार : सीएमभोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक ओर कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेता लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर माताओं और बहनों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा इस योजना को लेकर की गई टिप्पणियां उनकी महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करती हैं।उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करना उचित नहीं है। जनता सब देख रही है और यही कारण है कि देशभर में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगे भी जनहित की योजनाएं जारी रहेंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जल संकट और सीवरेज व्यवस्था पर कंट्रोल रूम में मैराथन प्रस्तुतीकरण, कई अहम निर्णय मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे सेन परिवार के घर, माता पूजन में लिया हिस्सा