इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जीआरपी इंदौर द्वारा शनिवार को आरआर लाइन परिसर में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल हेमंत चौहान के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक रेल ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित योग सत्र में नव आरक्षकों सहित लगभग 100 जीआरपी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक, फिटनेस एवं वेलनेस विशेषज्ञ तथा नेचुरोपैथी प्रैक्टिशनर राजश्री वर्मा ने योग के महत्व, संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और दैनिक दिनचर्या से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।इसके बाद जीआरपी थाना इंदौर के तकनीकी स्टाफ के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान वीणा पंकज चौधरी एवं रिचा मुचाल ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए, जिससे शरीर में लचीलापन और मजबूती बढ़ाने के उपाय बताए गए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूबेदार वर्षा गौर की विशेष भूमिका रही। वहीं उप निरीक्षक पूनम शर्मा, प्रधान आरक्षक अनोखी लाल, निरंजन मीणा एवं दशरथ मेहरा ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आंखें हुसैनी हो गईं