इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक द्वारा सरेआम चाकू लहराने का मामला सामने आया है। घटना इमामबाड़े के पास की बताई जा रही है, जहां आरोपी युवक खुलेआम चाकू निकालकर लोगों को डराता-धमकाता नजर आया। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में युवक हाथ में चाकू लेकर उसे खोलते हुए और आसपास मौजूद लोगों के बीच दहशत फैलाते हुए दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली विवाद के बाद युवक ने आक्रामक रुख अपनाया और चाकू निकालकर लोगों को धमकाने लगा। वीडियो सामने आने के बाद चंदन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोरबा के भूविस्थापितों की आवाज संसद में उठाई जाएगी, मांगें जायज : अमराराम उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: अब मध्यप्रदेश पुलिस में होगी सीधी भर्ती