भोपाल। बारिश, आंधी और तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उपभोक्ताओं से धैर्य रखने और बिजली कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की गई है। विद्युत वितरण कंपनियों ने कहा है कि प्रतिकूल मौसम में बिजलीकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य करते हैं, इसलिए उपभोक्ता उन्हें दोष देने के बजाय सहयोग करें।कंपनी के अनुसार आंधी-तूफान और बारिश के दौरान स्थानीय फॉल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। बिजली लाइनों, इंसुलेटर और अन्य उपकरणों में खराबी आने पर सुरक्षा कारणों से फीडर स्वतः बंद हो जाते हैं। इससे संभावित दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान को रोका जा सकता है। ऐसे में बिजलीकर्मी रात-दिन खराबी का पता लगाने और आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहते हैं।अधिकारियों ने बताया कि फीडर में आई खराबी का पता लगाना आसान नहीं होता। कई बार बारिश, अंधेरे और तेज हवाओं के बीच पूरी लाइन और खंभों की जांच करनी पड़ती है। इसलिए उपभोक्ताओं को सुधार कार्य पूरा होने तक संयम बनाए रखना चाहिए।बारिश के मौसम में बरतें ये सावधानियांविद्युत वितरण कंपनी ने नागरिकों को सलाह दी है कि घरों में एमसीबी (मिनिएचर सर्किट ब्रेकर) अवश्य लगवाएं, ताकि किसी भी विद्युत गड़बड़ी की स्थिति में बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो सके। घरों में अर्थिंग की नियमित जांच कराते रहें और बिजली उपकरणों के आसपास सीलन या नमी न होने दें। वायरिंग को सुरक्षित और सूखी जगह पर रखें।पशुपालकों से विशेष अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को बिजली के खंभों या स्टे वायर से न बांधें। आंधी-तूफान के दौरान यदि कहीं बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ दिखाई दे तो उसे छूने का प्रयास न करें और तत्काल बिजली कंपनी को सूचना दें। तबेलों और पशु शेड के आसपास खुली वायरिंग से भी बचाव करें।इन नंबरों पर करें संपर्कबिजली आपूर्ति बाधित होने पर 15 से 20 मिनट प्रतीक्षा करने के बाद उपभोक्ता बिजली कंपनी के कॉल सेंटर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 0755-2551222 नंबर पर व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा तथा उपाय ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: अब मध्यप्रदेश पुलिस में होगी सीधी भर्ती संघर्ष से सफलता तक दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में स्वाद का परचम लहरा रहा राणा अचार