नई दिल्ली/लखनऊ। प्रदीप चौधरी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। महज 40 रुपये के बन-मक्खन का भुगतान करने से बचने के लिए युवक ने खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी बताया, लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, मिथलेश शुक्ला नामक युवक लखनऊ के महानगर क्षेत्र स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचा और बन-मक्खन खाया। जब दुकानदार ने 40 रुपये का भुगतान मांगा तो उसने खुद को नोएडा का आईपीएस अधिकारी बताते हुए रौब जमाने की कोशिश की। इस दौरान दुकानदार और युवक के बीच बहस हो गई।विवाद बढ़ने पर चाय विक्रेता ने पास की पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे सिपाहियों के सामने भी युवक ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए उन्हें सैल्यूट करने तक के लिए कह दिया। पुलिसकर्मियों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ तो उन्होंने उससे पहचान और पद से जुड़े दस्तावेज मांगे।पूछताछ के दौरान युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में सामने आया कि वह आईपीएस अधिकारी नहीं बल्कि फर्जी पहचान बनाकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था। इसके बाद पुलिस ने मिथलेश शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कहीं इसी तरह की हरकतों में शामिल रहा है या नहीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया दावा: 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाएं गायब, जांच की उठी मांग दक्षिणी मानसून की रफ्तार थमी, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में आज बारिश के आसार