अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, चढ़ावे की गिनती प्रक्रिया में शामिल सभी 50 कर्मचारियों तथा उनकी नियुक्ति से जुड़े पक्षों की भूमिका की जांच की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, जिस सुरक्षित कक्ष में चढ़ावे की गिनती की जाती थी, वहां कुल 50 कर्मचारी तैनात रहते थे। इनमें 24 कर्मचारी एक निजी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किए गए थे, जिनका काम नोटों की गिनती और बंडल तैयार करना था।इसके अलावा 12 कर्मचारी ट्रस्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिन्हें गिनती प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं 14 कर्मचारियों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारी और ऑडिट प्रक्रिया से जुड़े सदस्य शामिल थे, जो गिनती और सत्यापन कार्य में सहयोग करते थे।सूत्रों का दावा है कि मामले में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि संबंधित एजेंसियों की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है।जांच एजेंसियां चढ़ावे की गिनती, निगरानी व्यवस्था, ऑडिट प्रक्रिया और नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं। मामले में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी तय होने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दूधिया रेती मंडी में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 ओवरलोड वाहन जप्ती की जद में सेना की नई यूनिफॉर्म-2026 लागू, भारतीय परंपराओं के अनुरूप होंगे पहनावा और आचरण नियम