सतना के पारसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पेट में लगी गोलीसतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के चर्चित नागौद राजघराने में लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। राजघराने से जुड़े रुपेंद्र कुमार सिंह उर्फ ‘बाबा राजा’ की पत्नी योगिता सिंह को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल योगिता को पहले सतना और बाद में रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार, घटना पारसमनिया गढ़ी में हुई, जहां योगिता सिंह अपने परिजनों के साथ लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची थीं। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गोली चल गई। पुलिस के मुताबिक, योगिता सिंह की शिकायत पर सुनीता सिंह परिहार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सुनीता ने लाइसेंसी .22 बोर हथियार से कई राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली योगिता के पेट में लगी। घटना के बाद पुलिस ने सुनीता सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी जब्त कर लिया है। क्या है पूरा विवाद?पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला लंबे समय से चल रहे वैवाहिक और पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। रुपेंद्र कुमार सिंह उर्फ बाबा राजा, नागौद राजपरिवार के सदस्य हैं और भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह के भतीजे बताए जाते हैं। परिवार के भीतर रिश्तों और साथ रहने को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोपयोगिता सिंह की मां ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि फायरिंग के दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय बाबा राजा भी मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने फिलहाल सुनीता सिंह परिहार को ही आरोपी बनाया है और अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच जारीसतना पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फायरिंग की परिस्थितियों, मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियार की वैधानिक स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की मुलाकात हिमाचल में मौसम का कहर: फ्लैश फ्लड अलर्ट, भारी बारिश-बर्फबारी और तूफान की चेतावनी