निर्माण कार्य के बीच सुरक्षा इंतजाम नदारद, रोजाना हजारों राहगीरों की जान जोखिम मेंइंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल रोबोट चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खोदा गया गहरा गड्ढा इन दिनों बड़े हादसे को न्योता देता नजर आ रहा है। निर्माण कार्य के लिए खोदी गई इस “मिनी खाई” के आसपास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग है और न ही चेतावनी संकेत, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शाम के समय जब चौराहे पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है, तब यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। आसपास फल और नाश्ते के ठेले लगे होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। ऐसे में थोड़ी सी असावधानी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह गड्ढा खुला पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। रात के समय रोशनी कम होने और भीड़भाड़ के कारण खतरा और बढ़ जाता है।नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित एजेंसियों से मांग की है कि निर्माण कार्य स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल यह “मासूम मिनी खाई” हर दिन एक बड़े हादसे का इंतजार करती दिखाई दे रही है।फोटो कैप्शन: इंदौर के रोबोट चौराहे पर निर्माण कार्य के दौरान खोदा गया गहरा गड्ढा, जिसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन Congress Protest: उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, राष्ट्रपति भवन मार्च रोका ममता बनर्जी पर FIR दर्ज, सांप्रदायिक टिप्पणी के आरोप में शुरू हुई जांच