6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी फरारइंदौर। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देश एवं डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता के मार्गदर्शन में अन्नपूर्णा थाना पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना अन्नपूर्णा में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरणों की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में द्वारकापुरी क्षेत्र में घूम रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गौरव उर्फ गोलू भलसे (22 वर्ष), निवासी द्वारकापुरी, इंदौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अभिषेक उर्फ चिन्ना के साथ मिलकर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कर लीं। बरामद वाहनों का विभिन्न प्रकरणों से मिलान कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार आरोपी अभिषेक उर्फ चिन्ना की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से विभिन्न थाना क्षेत्रों में आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हितगोपाल यादव सहित थाना अन्नपूर्णा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प. बंगाल : आधी रात को बुलडोज़र और बेदख़ली के खिलाफ जन प्रतिरोध जीआरपी इंदौर की तत्परता से यात्री को मिला 50 हजार रुपये का खोया सामान