ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई से यात्री के चेहरे पर लौटी मुस्कानइंदौर। जीआरपी इंदौर ने अपनी सतर्कता, ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक रेल यात्री का लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का खोया हुआ सामान सुरक्षित बरामद कर उसे वापस लौटाया। इस सराहनीय कार्य से यात्री और उसके परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।जानकारी के अनुसार, धरमेश महिंद्रा (35 वर्ष), निवासी बदलापुर, जिला ठाणे (मुंबई), अपने परिवार के साथ इंदौर से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर अवंतिका एक्सप्रेस से उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एक बैग ट्रेन में ही छूट गया है। बैग में दो कैमरे, एक हाथघड़ी और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये थी।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी इंदौर सक्रिय हुई। अवंतिका एक्सप्रेस के इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 पर कोच बी-2 की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस टीम को यात्री का बैग सुरक्षित अवस्था में मिल गया। बैग को थाना लाकर पंचों की उपस्थिति में खोला गया, जिसमें यात्री द्वारा बताए गए सभी सामान सुरक्षित पाए गए।बाद में आवेदक के थाना पहुंचने पर आवश्यक सत्यापन के बाद बैग और उसमें रखा समस्त सामान उसे विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर धरमेश महिंद्रा और उनके परिवार ने जीआरपी इंदौर की ईमानदारी, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।जीआरपी इंदौर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अन्नपूर्णा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव