कोटा/जबलपुर। पश्चिम-मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने जबलपुर रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए तीन टीटीई को कथित अनियमितताओं के आरोप में पकड़ लिया। जांच के दौरान तीनों टीटीई के पास निर्धारित राशि से कुल 46,300 रुपये अधिक पाए गए। मामले में जबलपुर रेल मंडल प्रशासन ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार टीटीई मनोज कुशवाहा, कुंदन कुमार और अनिकेश कुमार की ड्यूटी दिल्ली से जबलपुर तक एसी कोचों में थी। विजिलेंस को यात्रियों से शिकायत मिली थी कि कुछ यात्रियों से राशि लेने के बावजूद उन्हें रसीद नहीं दी जा रही है। शिकायत के आधार पर टीम ने पहले से योजना बनाकर ट्रेन के जबलपुर पहुंचते ही जांच शुरू की।तलाशी के दौरान कुंदन कुमार के पास 32 हजार रुपये, अनिकेश कुमार के पास 14 हजार रुपये और मनोज कुशवाहा के पास 300 रुपये अतिरिक्त मिले। तीनों कर्मचारी इस राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि एक टीटीई ने अपने कुछ रुपये दूसरे टीटीई को दे दिए थे, जिसके कारण उसके पास कम राशि मिली।रेलवे सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी विजिलेंस टीम कोटा मंडल के कुछ टीटीई के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। एक मामले में दयोदय एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे टीटीई को यात्रियों की शिकायत के आधार पर जबलपुर स्टेशन पर पकड़ा गया था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध हिरासत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, पीड़ित को ₹2 लाख मुआवजा देने का आदेश जनसुनवाई में आने वाले मामलों का त्वरित और वैधानिक निराकरण कर रही इंदौर पुलिस: कमिश्नर