इंदौर। आमिर खान। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने जनसुनवाई के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस के पास पारिवारिक विवादों से लेकर पड़ोसियों के आपसी झगड़ों तक विभिन्न प्रकार की शिकायतें आती हैं। इन सभी मामलों में नियमानुसार त्वरित और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह उन्होंने बताया कि कई बार शिकायतकर्ताओं को यह जानकारी नहीं होती कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है या एफआईआर एवं चालान की स्थिति क्या है। ऐसे मामलों में पुलिस आवेदकों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराती है और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करती है।पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि कुछ मामले सिविल प्रकृति के होते हैं, जैसे संपत्ति विवाद या मकान मालिक एवं किरायेदार के बीच के विवाद, जिनमें पुलिस सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती। हालांकि, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस आवश्यकतानुसार बाउंड ओवर की कार्रवाई करती है।उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ और अनुभवी मध्यस्थों की टीम भी सक्रिय है। ये टीमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग और मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं संतोषजनक समाधान कराने का प्रयास करती हैं।कमिश्नर ने कहा कि इंदौर पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनसुनवाई में आने वाले मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जबलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, तीन टीटीई निलंबित प. बंगाल : बुलडोजर विकास और असमानता का स्थापत्य