भोपाल। राजधानी भोपाल के मालवीय नगर स्थित विधायक विश्राम गृह में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को आवंटित फ्लैट में रविवार को अज्ञात चोरों ने लैपटॉप, कीमती घड़ी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार विधायक के निज सचिव फ्लैट में रह रहे थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे वे नाश्ता करने बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान मौका देखकर फ्लैट में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। करीब एक घंटे बाद लौटने पर सचिव ने दरवाजा खुला पाया और सामान गायब मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।घटना के बाद विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पूरे परिसर में कहीं भी CCTV कैमरे नहीं लगे हैं। साथ ही परिसर तीन तरफ से खुला होने के कारण आने-जाने वालों की निगरानी भी प्रभावी ढंग से नहीं हो पाती।अरेराहिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि CCTV कैमरों के अभाव में आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।उल्लेखनीय है कि मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल अपनी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय अपराधी गिरोहों के खतरे को देखते हुए भोपाल स्थित सरकारी आवास को सुरक्षित मानते थे, लेकिन अब इसी सरकारी आवास में हुई चोरी ने सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आरबीआई की आकस्मिक आरक्षित निधि की लूट 78वें नव आरक्षक प्रशिक्षण सत्र के समापन पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित