कोटा। शहर में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उद्योग नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों सहित कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध शराब कारोबार पर भी शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 104 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली।क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने BNSS की धारा 170 के तहत 22 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में जुटी इंदौर पुलिस, विशेष प्रशिक्षण शिविर का प्रथम चरण सम्पन्न