महेश्वर/इंदौर। प्रदीप चौधरी। लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत महेश्वर में पदस्थ संविदा उपयंत्री मनोज सावले को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपयंत्री ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण कार्य का मूल्यांकन कर कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र जारी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मंगन सिंह मकवाने, सचिव ग्राम पंचायत बड़वेल/कांकरिया, तहसील महेश्वर, जिला खरगोन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में कराए गए कूप जाली निर्माण कार्य का मूल्यांकन कर कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उपयंत्री मनोज सावले 14 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले ही दबाव बनाकर 4 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ले चुका था।शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद 5 जून 2026 को ट्रैप दल का गठन किया गया। योजना के तहत शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय आरोपी उपयंत्री मनोज सावले को उसके कार्यालयीन कक्ष, जनपद पंचायत महेश्वर से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की जा सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़! कोलकाता के मेयर पद से फिरहाद हकीम का इस्तीफा, ममता बनर्जी का जताया आभार