महू/इंदौर। प्रदीप चौधरी। अग्रसेन चौराहे पर गुरुवार को नर्मदा जल प्रदाय योजना की मुख्य पाइपलाइन फूट जाने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। पाइपलाइन टूटते ही क्षेत्र में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और दोपहिया वाहनों के पहिए तक पानी में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन फूटने के बाद हजारों गैलन पानी लगातार बहता रहा। इस भीषण गर्मी के दौर में बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। शहर पहले से ही जल संकट का सामना कर रहा है, ऐसे में पाइपलाइन फूटने की घटना ने चिंता और बढ़ा दी है।घटना की सूचना मिलते ही जल विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य हो सके।पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण महू और आसपास के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। जलाशयों और टंकियों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाने से कई इलाकों में नलों से जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिर इतनी महत्वपूर्ण पाइपलाइन के रखरखाव में लापरवाही का जिम्मेदार कौन है। लोगों का कहना है कि जब शहर पहले से पानी की कमी झेल रहा है, तब लाखों लीटर पानी का इस तरह बह जाना गंभीर चिंता का विषय है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खंडवा, बैतूल, बड़वानी और खरगोन को मिली राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात, मुख्यमंत्री ने जताया आभार पश्चिम बंगाल में टीएमसी में बड़ी टूट, 58 बागी विधायकों को मान्यता; ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष