भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में युवक कांग्रेस ने भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। सेकंड स्टॉप क्षेत्र में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से अपनी टिप्पणी वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्तियों को भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रही है।अमित खत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री द्वारा अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी गई तो युवक कांग्रेस प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अपनी नाराजगी व्यक्त की।युवक कांग्रेस ने कहा कि वह सम्मानजनक राजनीतिक संवाद की पक्षधर है और किसी भी नेता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का विरोध करती रहेगी। जीतू पटवारी पर टिप्पणी से नाराज युवक कांग्रेस, भोपाल में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत, तीन नए थानों को मिली मंजूरी माता अहिल्याबाई होलकर जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर माल्यार्पण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित