उज्ज्वला योजना की महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में करोड़ों की राशि ट्रांसफरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सिंगरौली जिले को 552 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 24 लाख महिलाओं के खातों में गैस रीफिल के लिए करीब 115 करोड़ रुपए की अनुदान राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की।इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 202.28 करोड़ रुपए की राशि भी अंतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद किया और दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में नई पहचान बना रहा है और मध्यप्रदेश भी विकास की इस यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।सीएम ने कहा कि सिंगरौली प्रदेश की ऊर्जा राजधानी और पावर हाउस है। यह जिला कोयले के साथ अब सोने की खदानों के लिए भी चर्चा में है। राज्य सरकार सिंगरौली के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यहां रेल, सड़क तथा हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल संरक्षण और नदी जोड़ो अभियान पर विशेष काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अनावश्यक खर्च से बचने और सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील भी की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और स्व-सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘बीफ एक्सपोर्ट’ को लेकर वायरल दावों की पड़ताल, सच्चाई कुछ और निकली रीवा में शिक्षक ने फिर उठाया खतरनाक कदम, प्रताड़ना के आरोपों से मचा हड़कंप