30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान, 25 मई को गंगा कलश यात्रा और जल स्रोत पूजनभोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण के लिए आगे आने और जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही इस तरह के अभियान सफल और सार्थक बनते हैं। मुख्यमंत्री ने रहीम का प्रसिद्ध दोहा “रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून…” सुनाते हुए जल के महत्व को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गुड़ी पड़वा से 30 जून तक पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गंगा दशहरा के अवसर पर 25 मई को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेशभर में जल स्रोत पूजन और गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देशभर में जल संरक्षण और जल संचय के कई कार्य किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कुएं, बावड़ियां, तालाब और नहरों के संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। गंगा दशमी के दिन प्रदेशभर में एक साथ जल स्रोतों की साफ-सफाई और संरक्षण कार्य होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में जल का विशेष महत्व रहा है। बिना जल संकल्प के कोई भी पूजा या धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण नहीं माना जाता। बदलते पर्यावरण और मौसम के बीच अब लोगों को पानी का महत्व और अधिक समझ में आने लगा है। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण और जल चेतना के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।अभियान के तहत प्रस्फुटन समिति, नवांकुर सखी, सीएमसीएलडीपी छात्र-परामर्शदाता, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के माध्यम से जन-जागरण अभियान भी चलाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश 250 से अधिक नदियों का मायका है और यह अभियान प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के लिए जल संरक्षण से जुड़ने का बड़ा अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देश के टॉप यूथ आइकॉन में शामिल बागपत के अमन कुमार, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया संग किया संवाद इंदौर में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, जल संकट रोकने प्रशासन अलर्ट