महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों के समक्ष बैठक में कहा इंदौर नगर निगम द्वारा शहर में जल वितरण के लिए चलाए जा रहे टैंकरों का उपभोक्तान करने और वाहनों की मरम्मत करने के लिए निगम को 50 करोड रुपए का आर्थिक पैकेज जारी किया जाए ताकि भीषण गर्मी के दौर में निगम बेहतर इंतजाम कर सके यह बात मान पर पुष्यमित्र भार्गव ने अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी संभाग इंदौर तथा मनीष सिंह, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा रेसीडेंसी कोठी में शहर की जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुईं बैठक में कही बैठक में शहर में ग्रीष्मकाल के दौरान नागरिकों को पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि इंदौर शहर की निरंतर बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप मां नर्मदा से मिलने वाले पानी की मात्रा में वृद्धि नहीं हुई है, जबकि शहर में लगातार नई कॉलोनियों एवं नए क्षेत्रों का विस्तार हो रहा है। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा विगत तीन वर्षों में 28 से अधिक नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया है तथा पिछले वर्ष ही 7 नई पानी की टंकियों को प्रारंभ किया गया। महापौर ने बताया कि शहर में पर्याप्त जल उपलब्धता एवं जल वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शासन से 50 करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की गई है, ताकि आगामी समय में नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।बैठक में जल स्रोतों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, गर्मी के मौसम में जल मांग की स्थिति, नई कॉलोनियों में जलप्रदाय व्यवस्था तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शहरवासियों को सुचारु एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया गया। यह हुए शामिल _ बैठक में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, कलेक्टर शिवम वर्मा, आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, जल संकट रोकने प्रशासन अलर्ट निगम अफसरो की प्रताड़ना से तंग निगम कर्मी ने जहर खाया