इंदौर।। इंदौर नगर निगम अफसर की मनमानी और अफसर शाही के चलते एक निगम कर्मी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है मिली जानकारी के अनुसार इंदौर नगर निगम के सहायक सीएसआई महेंद्र सिंह चौहान ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में खजराना चौराहा स्थित नोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में गंदगी मिलने पर महेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। उनका कहना है कि कार्रवाई के दौरान चौहान को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला, जिसके बाद से वे मानसिक तनाव में थे। फिलहाल घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले में निगम प्रशासन की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। वर्ष 2012 से कार्यरत _ बताया जाता है की निगम कर में महेंद्र सिंह चौहान वर्ष 2012 से मास्टर कमी के रूप में निगम में कार्यरत है बीते दिनों अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने कार्रवाई करने नौकरी से बर्खास्त कर दिया इसके बाद से निगम कर्मी ने कई बार अफसर से मिलकर अपनी बात कहने का प्रयास किया लेकिन जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया हालांकि अब तक इस मामले में दिन हम अफ़सर कुछ भी कहने से बच रहे हैं Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगम को 50 करोड रुपए का आर्थिक पैकेज दिया जाए निगमायुक्त ने पानी बेचते टैंकर ड्राइवर को पकड़ा