रतलाम। मध्यप्रदेश की राजनीति में बुधवार को उस समय हलचल मच गई जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री Himmat Kothari ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसपी कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। अपने करीबी मित्र और मीसाबंदी बसंत पुरोहित की जमीन पर कथित कब्जे के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज कोठारी ने यहां तक कह दिया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पार्टी छोड़ने तक का फैसला ले सकते हैं।जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक Amit Kumar से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी थी, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर बुधवार दोपहर वे अचानक एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी चैंबर के बाहर जमीन पर बैठ गए।पूर्व गृह मंत्री के धरने पर बैठते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार बाहर आए और कोठारी से चर्चा कर उन्हें कार्यालय के अंदर ले गए। इसके बाद संबंधित थाना प्रभारी को बुलाकर मामले की जानकारी ली गई तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।मीडिया से चर्चा में हिम्मत कोठारी ने प्रदेश के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि एक पूर्व मंत्री और जनप्रतिनिधि की सुनवाई नहीं हो रही है तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आमरण अनशन करेंगे और जरूरत पड़ी तो भाजपा भी छोड़ देंगे।वहीं एसपी अमित कुमार ने कहा कि संबंधित पक्ष को दस्तावेजों के साथ बुलाया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बावजूद शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।रतलाम में भाजपा के वरिष्ठ नेता का अपनी ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ इस तरह खुलकर विरोध प्रदर्शन करना अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पार्टी छोड़ने की चेतावनी को भाजपा संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्विशा शर्मा मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट जीआरपी पुलिस लाइन इंदौर में समर कैंप-2026 का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह