नई दिल्ली/पुणे। NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे के मॉडर्न कॉलेज की बॉटनी प्रोफेसर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, प्रोफेसर मंधारे पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर पर विशेष कोचिंग संचालित कर छात्रों को Botany और Zoology के महत्वपूर्ण सवाल नोटबुक में लिखवाए और टेक्स्टबुक में मार्क करवाए थे। बाद में यही सवाल NEET परीक्षा के असली पेपर में मिलने का दावा किया गया है।CBI के मुताबिक, मामले की जांच में पेपर लीक से जुड़े संगठित नेटवर्क के संकेत मिले हैं। एजेंसी ने इस प्रकरण में राजस्थान के दिनेश बिवल सहित कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दिनेश बिवल के भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।इधर, मॉडर्न कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर मंधारे से दूरी बनाते हुए मामले से खुद को अलग बताया है। हालांकि कॉलेज के राजनीतिक और सामाजिक संबंधों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कॉलेज का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। पिछले वर्ष दलित छात्र प्रेम बिरहाड़े को विदेश नौकरी के लिए जरूरी क्लियरेंस देने में देरी का मामला चर्चा में रहा था।NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। लाखों छात्र कठिन मेहनत से परीक्षा की तैयारी करते हैं, ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल CBI मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पेपर लीक नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खतरनाक आवारा कुत्तों को मारने की अनुमति, आदेश न मानने पर अवमानना होगी: सुप्रीम कोर्ट दतिया उपचुनाव की तैयारियां शुरू, ईवीएम और वीवीपैट की जांच प्रक्रिया फिलहाल स्थगित