इंदौर। महिला सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रीजनल पार्क क्षेत्र में विशेष स्टिंग ऑपरेशन “सीक्रेट मिडनाइट” चलाकर दो मनचलों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष सिंह के निर्देश पर शहर में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी और पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को छेड़छाड़ और महिला सुरक्षा संबंधी मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में 17 मई 2026 को थाना राजेंद्र नगर द्वारा महिला पुलिसकर्मियों और पुलिस जवानों की विशेष टीम गठित कर रीजनल पार्क क्षेत्र में स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पार्क क्षेत्र में घूम रही थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर सीटी बजाते हुए कमेंट पास किए।संकेत मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो मनचलों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डीएवीवी IET हॉस्टल में छात्रों का उत्पात, रिजल्ट और प्लेसमेंट पर गिरी गाज इंदौर पुलिस थानों की रैंकिंग जारी, बाणगंगा थाना अव्वल