इंदौर। प्रदीप चौधरी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के रामानुजन हॉस्टल में फाइनल ईयर छात्रों द्वारा की गई तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार देर रात फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों द्वारा किए गए हंगामे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, फाइनल ईयर हॉस्टलर्स ने पार्टी के दौरान जमकर उत्पात मचाया। वायरल वीडियो में छात्र अर्द्धनग्न अवस्था में हॉस्टल के फर्नीचर, टेबल-कुर्सियां, खिड़कियों के कांच, पानी के स्टोरेज टैंक और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हंगामा देर रात से लेकर तड़के करीब 4 बजे तक चलता रहा।घटना की जानकारी मिलते ही डीएवीवी प्रशासन सक्रिय हो गया। कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई और रजिस्ट्रार प्रज्वल खरे के निर्देश पर IET निदेशक डॉ. प्रतोष बंसल ने हॉस्टल पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में कई कमरों की टूटी खिड़कियां, क्षतिग्रस्त फर्नीचर, डीजे प्लेयर और सजावट सामग्री के अवशेष मिले। डॉ प्रतोष बंसल,निदेशक आईईटी IET निदेशक डॉ. प्रतोष बंसल ने कहा कि संस्थान में इस तरह की घटना पहले कभी सामने नहीं आई। प्रथम दृष्टया दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित हॉस्टलर छात्रों का रिजल्ट रोके जाने की तैयारी है, वहीं जिन छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है उनकी कंपनियों को घटना की जानकारी देकर प्लेसमेंट फिलहाल होल्ड किया जा रहा है। साथ ही छात्रों पर जुर्माना लगाने और अभिभावकों को बुलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।प्रशासन ने माना कि वीडियो में नशाखोरी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि डीएवीवी परिसर में मादक पदार्थों को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। अब यह जांच का विषय है कि हॉस्टल परिसर में शराब और नशे का सामान कैसे पहुंचा। अमरेंद्र सिंह एडिशनल डीसीपी इधर मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल संस्थान की ओर से कोई औपचारिक शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 17 लाख की रिश्वत मांगने वाला जिला परियोजना समन्वयक लोकायुक्त के जाल में फंसा इंदौर पुलिस का “सीक्रेट मिडनाइट” ऑपरेशन, रीजनल पार्क से दो मनचले गिरफ्तार