इंदौर। प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बड़ा ऐलान किया है। महापौर अब सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन अथवा ई-व्हीकल का उपयोग करेंगे। इसके साथ ही वे सप्ताह में एक दिन ‘नो कार डे’ का भी पालन करने का प्रयास करेंगे। महापौर ने कहा कि स्वच्छ और हरित भविष्य के लिए सार्वजनिक परिवहन तथा वैकल्पिक ऊर्जा आधारित वाहनों का उपयोग समय की आवश्यकता है। यदि जनप्रतिनिधि स्वयं पहल करेंगे तो आम नागरिक भी इसके लिए प्रेरित होंगे।गौरतलब है कि देश का सबसे स्वच्छ शहर Indore पिछले तीन वर्षों से लगातार ‘नो कार डे’ मनाता आ रहा है। यह पहल करने वाला इंदौर देश का एकमात्र शहर है। इस अभियान का उद्देश्य शहर में प्रदूषण कम करना, यातायात का दबाव घटाना और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।महापौर के इस निर्णय को शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे इंदौरवासियों को भी सार्वजनिक परिवहन और ई-व्हीकल अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में धार्मिक टिप्पणी पर कार्रवाई, तीन CMO निलंबित और पुलिस विभाग में कार्यवाहक प्रभार प्रक्रिया शुरू इंदौर जिला जेल के कारखाने में भीषण आग, देर रात तक चला राहत कार्य