भोपाल में शुरू हुई देश की पहली “एल्गी ट्री” तकनीकभोपाल। भोपाल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए देश की पहली “एल्गी ट्री” तकनीक की शुरुआत की गई है। यह तकनीक माइक्रोएल्गी की मदद से वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ती है।दावा किया जा रहा है कि एल्गी ट्री की एक यूनिट लगभग 25 पेड़ों के बराबर कार्बन अवशोषित करने की क्षमता रखती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह तकनीक बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने में अहम भूमिका निभा सकती है।मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेतभोपाल। डॉ. मोहन यादव सरकार में करीब ढाई साल बाद मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार जून या मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव या विस्तार किया जा सकता है।वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित राज्य में 32 मंत्री हैं, जबकि मंत्रिमंडल में 36 मंत्रियों तक की नियुक्ति की जा सकती है। ऐसे में चार मंत्री पद अभी खाली हैं। राजनीतिक समीकरण साधने और 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के आधार पर नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।बिजली खरीद समझौतों पर अब कैबिनेट की मंजूरी जरूरीभोपाल। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने बिजली खरीद समझौतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब भविष्य में होने वाले सभी दीर्घकालीन और मध्यकालीन बिजली खरीद समझौते (PPA) और बिजली आपूर्ति समझौते (PSA) राज्य कैबिनेट की पूर्व मंजूरी के बाद ही लागू किए जाएंगे।कंपनी बोर्ड की बैठक में लिए गए इस निर्णय को शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अपर मुख्य सचिव नीरज बंडलोई ने बताया कि वर्तमान ऊर्जा उपलब्धता और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।प्रदेश में वर्तमान में लगभग 26,012 मेगावाट क्षमता के साथ बिजली आपूर्ति की जा रही है और मध्य प्रदेश ऊर्जा सरप्लस राज्य के रूप में कार्य कर रहा है। नई नीति के तहत सोलर बैटरी स्टोरेज, बायोमास, पंप हाइड्रो और न्यूक्लियर एनर्जी जैसी नई तकनीकों पर भी राज्य सरकार स्तर पर विचार किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्रूड और LNG की बढ़ती कीमतों से बढ़ी महंगाई, अप्रैल में थोक महंगाई दर 8.3% पर पहुंची कोटा अस्पताल में 4 प्रसूताओं की मौत मामले में उच्च स्तरीय बैठक, आज निरीक्षण करेंगे चिकित्सा मंत्री