देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, जांच के दिए निर्देशदेवास। डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है।मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हादसे की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने तथा घायलों का निःशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।देवास। देवास जिले के टोंक कला क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग और जोरदार धमाके की घटना सामने आई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देवास-मक्सी रोड स्थित ग्राम टोंक कला की बारूद कंपनी में अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। View this post on Instagram प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया।धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। राहत एवं बचाव टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है। आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर जिला जेल के कारखाने में भीषण आग, देर रात तक चला राहत कार्य रेप केस में मदद के बदले रिश्वत मांगने वाला SHO ACB के जाल में फंसा