उत्तर प्रदेश। Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर से बुधवार को राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। महज 38 वर्ष की उम्र में प्रतीक यादव ने लखनऊ में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं में दुख का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है और मामला रहस्य बना हुआ है।सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले 30 अप्रैल को भी प्रतीक यादव को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। करीब तीन दिनों तक चले उपचार के बाद उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ था। इसके बाद वे बिना औपचारिक डिस्चार्ज के अस्पताल से घर लौट आए थे। उनके अचानक निधन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।गौरतलब है कि प्रतीक यादव की पत्नी Aparna Yadav भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान रखती हैं। प्रतीक यादव सार्वजनिक जीवन से अपेक्षाकृत दूर रहते थे, लेकिन राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण वे लगातार चर्चा में रहते थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देशभर में मानसून की दस्तक की संभावित तारीखें जारी, मध्यप्रदेश में 15 से 22 जून के बीच पहुंचने का अनुमान नासिक से उठी चिंगारी, देशभर में थम गई NEET परीक्षा