नई दिल्ली।Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने पेट्रोल, सोना, विदेश यात्रा और रोजमर्रा के खर्चों को लेकर जनता से संयम बरतने की अपील पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की “नाकामी का सबूत” बताया।राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि जनता से कहा जा रहा है कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद्य तेल कम उपयोग करो और घर से काम करो। उन्होंने कहा कि यह कोई उपदेश नहीं, बल्कि सरकार की विफलताओं का प्रमाण है।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश को ऐसे मोड़ पर ला दिया गया है, जहां जनता को यह बताया जा रहा है कि क्या खरीदें और क्या नहीं। उन्होंने कहा कि हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल दी जाती है ताकि सरकार खुद जवाबदेही से बच सके।राहुल गांधी ने अपने बयान में “Compromised PM” शब्द का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कूनो में खुले जंगल में छोड़े गए दो और चीते, ‘प्रोजेक्ट चीता’ में एमपी ने रचा नया कीर्तिमान गेहूं के दाम को लेकर सरकार पर बरसी कांग्रेस, हाईवे जाम की चेतावनी