श्योपुर/भोपाल। प्रदीप चौधरी।।Mohan Yadav ने सोमवार को श्योपुर स्थित Kuno National Park का दौरा कर दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया। बाड़े से बाहर आते ही दोनों चीते तेजी से जंगल की ओर दौड़ पड़े। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है। इनमें 54 चीते कूनो नेशनल पार्क और 3 गांधी सागर अभ्यारण्य में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में शुरू हुई ‘प्रोजेक्ट चीता’ योजना लगातार सफलता की ओर बढ़ रही है और मध्यप्रदेश रोज नए कीर्तिमान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब “चीता स्टेट” के रूप में पहचान बना चुका है।सीएम ने कहा कि प्रदेश की धरती ने चीतों को अपने परिवार का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने बताया कि नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बोत्सवाना से लाए गए चीतों का पुनर्वास सफलतापूर्वक किया जा रहा है। कूनो का इको-सिस्टम चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है और वे तेजी से यहां के वातावरण में ढल रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सह-अस्तित्व की भावना के तहत चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है, ताकि वे प्राकृतिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकें। उन्होंने बताया कि चीतों की गतिविधियां अब चंबल क्षेत्र से लेकर राजस्थान तक देखी जा रही हैं, जो परियोजना की सफलता का संकेत है।गौरतलब है कि फरवरी 2026 में बोत्सवाना से 9 नए चीते कूनो लाए गए थे, जिनमें 6 मादा और 3 नर शामिल हैं। क्वारंटीन और अनुकूलन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इनमें से दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है।वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार बोत्सवाना से आए चीते बेहतर जेनेटिक विविधता लेकर आए हैं, जिससे भारत में चीतों की स्वस्थ और दीर्घकालिक आबादी विकसित करने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में इन चीतों को गांधी सागर और नौरादेही अभ्यारण्य में भी बसाने की तैयारी की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधानमंत्री मोदी की अपील : पेट्रोल-डीजल और गैस का कम करें उपयोग, एक वर्ष तक सोना न खरीदने की सलाह राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- जनता से त्याग मांगना सरकार की नाकामी