त्रिवेणी घाट से सांवराखेड़ी तक निर्माण कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षणउज्जैन। सिंहस्थ-2028 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ त्रिवेणी घाट से सांवराखेड़ी तक निर्माणाधीन नवीन घाटों का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए प्रस्तावित मार्गों का चिन्हांकन भी किया गया।अधिकारियों ने बताया कि लगभग 6 किलोमीटर क्षेत्र में प्रत्येक 200 मीटर पर प्रवेश और निर्गम के लिए करीब 30 स्थान चिन्हित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित तरीके से हो सके।सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एप्रोच रोड पर टॉयलेट, चेंजिंग रूम और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं।प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ-2028 को भव्य, सुरक्षित और विश्वस्तरीय आयोजन बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली BJP कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई इंदौर में VSDC सेंटर का शुभारंभ, युवाओं के कौशल विकास को मिलेगा नया मंच