इंदौर। “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत शुक्रवार को नारकोटिक्स विंग इंदौर एवं एपीजे अब्दुल कलाम हायर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रशंसा पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारकोटिक्स विंग इंदौर के अधिकारियों ने सभागृह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही सभी को नशा रूपी दानव से परिवार, समाज, राज्य और देश को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई।अधिकारियों ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति नशे की लत से पीड़ित है तो नारकोटिक्स विंग द्वारा मनोचिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की सहायता से परामर्श उपलब्ध कराया जाता है तथा आवश्यकता पड़ने पर नशा मुक्ति केंद्र में उचित इलाज की व्यवस्था भी की जाती है।कार्यक्रम में लगभग 700 छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक, स्टाफ एवं आमजन शामिल हुए और जागरूकता अभियान का लाभ लिया।इस अवसर पर नारकोटिक्स विंग मध्यप्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व उप पुलिस अधीक्षक श्री संतोष हाड़ा एवं उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा ने किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाघाट में NCC कैडेटों को यातायात नियमों की दी जानकारी एमपी बन रहा ‘वाइल्डलाइफ लीडर’, कूनो में जंगल की ओर बढ़ेंगी बोत्सवाना की मादा चीता
You must be logged in to post a comment.