बालाघाट यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेटों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम गोंगलई स्थित कन्या छात्रावास परिसर में चल रहे एनसीसी कैम्प में संपन्न हुआ।पुलिस अधीक्षक बालाघाट के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी यातायात सूबेदार यीना राहंगडाले के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना यातायात बालाघाट के उपनिरीक्षक कैलाश उइके, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह राठौर एवं आरक्षक देवेन्द्र मेश्राम ने लगभग 300 एनसीसी कैडेटों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय सावधानियां, आवश्यक दस्तावेज, यातायात संकेत, नियम उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही कैडेटों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में उपयोग किए जाने वाले बॉडीवॉर्न कैमरा, पीओएस मशीन और ब्रीथ एनालाइजर जैसे आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन भी किया।इस अवसर पर एनसीसी कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल वी.के. गुप्ता, कैम्प एडजुटेंट कैप्टन हेमंत कुमार मंडाले, ट्रेनिंग ऑफिसर कैप्टन आर.एस. कुशराम, लेफ्टिनेंट गजानंद कटरे, सूबेदार तारसेम सिंह एवं सीएचएम किरण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन AI से स्मार्ट होगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, वेटिंग टिकट कन्फर्मेशन का मिलेगा सटीक अनुमान नशामुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित, नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत