दिल्ली।। इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्विन जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने अश्विन जोशी की पत्नी श्रीमती पिंकी जोशी को पत्र लिखकर संवेदनाएं प्रकट कीं।8 मई 2026 को लिखे गए शोक संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि अश्विन जोशी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि जोशी का सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और लोगों से सीधा जुड़ाव उन्हें विशिष्ट बनाता था। यही कारण था कि जनता ने उन्हें कई बार विधायक चुना।राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि अश्विन जोशी का असमय जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच यह शोक संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोलकाता पुलिस के सोशल मीडिया कदम से बढ़ी सियासी हलचल भोपाल कोतवाली टीआई लाइन अटैच