बालाघाट पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जंगल मार्ग में फेंका था शवबालाघाट। जिले के रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्राबोडी जंगल मार्ग में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग को लेकर की गई सुनियोजित हत्या थी। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को सूचना मिली थी कि जंगल मार्ग में एक युवक मोटरसाइकिल सहित मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक की पहचान तरुण पिता टोपसिंह लिल्हारे (23) निवासी खैरलांजी के रूप में हुई। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिलने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और जांच शुरू की गई।जांच में पता चला कि मृतक का ग्राम येरवाटोला की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती की शादी अन्य जगह तय होने के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। घटना वाली रात तरुण एक शादी समारोह में पहुंचा था, जहां युवती के परिजनों और अन्य लोगों से उसका विवाद हो गया।इसके बाद आरोपियों ने उसे शादी स्थल के पीछे ले जाकर लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मोटरसाइकिल सहित जंगल मार्ग में फेंक दिया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना लगे।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में वेदप्रकाश पिता लोटन लिल्हारे, हरिप्रकाश पिता लोटन लिल्हारे, दिलीप पिता लक्ष्मण लिल्हारे, कमलकिशोर पिता निलकरण और योगेश पिता छोटेलाल वरकड़े शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम येरवाटोला के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए लकड़ी के डंडे, कपड़े और जूते जब्त किए हैं। थाना रामपायली में अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसपी आदित्य मिश्रा और उनकी टीम ने किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 के तहत सेना और पुलिस भर्ती की निःशुल्क तैयारी, 11 मई तक आवेदन मप्र में भर्ती, प्रशिक्षण और हत्या कांड का खुलासा सुर्खियों में