भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम इस वर्ष बेहतर रहे, लेकिन कुछ विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके। ऐसे विद्यार्थियों को एक और मौका देते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने द्वितीय परीक्षा आयोजित की है, जिसकी शुरुआत 7 मई से हो गई है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर संवेदनशील है और उन्हें आगे बढ़ने का हर संभव अवसर दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “इस वर्ष एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम अच्छे रहे हैं। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके। ऐसे विद्यार्थियों को पुनः अवसर प्रदान करते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वितीय परीक्षा आयोजित कर रही है। द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।”सरकार की इस पहल से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पाए थे और अब दोबारा मेहनत कर अपने परिणाम सुधारने का अवसर प्राप्त करेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बंगाल में सनसनी: सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जीवित बेटी का किया पिंडदान