इंदौर। नगरीय पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमन सिंह राठौड़ ने पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 नगरीय इंदौर के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में बेहतर और प्रभावी पुलिसिंग के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।नवागत डीसीपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, जनता का विश्वास बनाए रखने तथा समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जीवित बेटी का किया पिंडदान 9 मई की लोक अदालत में बकायेदारों को बड़ी राहत, टैक्स सरचार्ज में 100% तक छूट