इंदौर। जीआरपी थाना इंदौर द्वारा वर्षों से थाना परिसर में लावारिस हालत में खड़े दोपहिया वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई बुधवार को संपन्न की गई। यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर हेमंत चौहान के निर्देशन में की गई।जानकारी के अनुसार 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त किए गए दोपहिया वाहनों की खुली बोली प्रक्रिया आरआरपी लाइन इंदौर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें कुल 27 बोलीदारों ने हिस्सा लिया। पारदर्शी और विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत हुई नीलामी से शासन को कुल 51 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।नीलामी प्रक्रिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के पर्यवेक्षण में गठित समिति की निगरानी में संपन्न हुई। समिति में तहसीलदार राकेश, पीडब्ल्यूडी अधिकारी राखी, उप पुलिस अधीक्षक रेल ज्योति शर्मा, नायब तहसीलदार अशोक परमार, थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि पाटीदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार की रिश्वत लेते तीन डॉक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार केंद्रीय सत्ता की जीत, जनतंत्र की हार!