जीआरपी में पदस्थ आरक्षक पर रेप का आरोपप्रदीप चौधरी। इंदौर की कनाडिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में जीआरपी में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी उसे पुलिस क्वार्टर लेकर जाता था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।पीड़िता के अनुसार, आरोपी आरक्षक सचिन ने कई बार इस घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने उससे शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने भोपाल में शिकायत दर्ज कराई। भोपाल पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस कनाडिया थाना पुलिस को भेजा।वर्तमान में कनाडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी, इंदौर Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भिंड में नवागत पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने संभाला पदभार मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक व चाकू जब्त