भिंड। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी सूरज कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वे वर्ष 2013 बैच के अधिकारी हैं और एसपी कार्यालय भिंड पहुंचकर उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।नवागत एसपी के आगमन से जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किसानों का ऐलान: अत्याचार के विरोध में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कल पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, जांच शुरू