जबलपुर। बरगी डैम में क्रूज डूबने की दर्दनाक घटना के 15 घंटे बाद सामने आई एक मार्मिक तस्वीर ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। इस हृदयविदारक दृश्य में एक मां अपने बेटे को अंतिम क्षण तक सीने से लगाए रही। हादसे में भले ही मां और बेटा दोनों की जान नहीं बच सकी, लेकिन यह तस्वीर ममता, साहस और मां के अटूट प्रेम की ऐसी मिसाल बन गई, जिसने पूरे देश को भावुक कर दिया।

ये है असल जबलपुर की तस्वीर, एक ही लाइफ जैकेट में माँ ने बेटे को संभालने की कोशिश



विपरीत परिस्थितियों में भी मां ने अपने बेटे को अकेला नहीं छोड़ा। यह दृश्य दर्शाता है कि मां की ममता और त्याग का कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता। बरगी डैम हादसे की यह तस्वीर अब लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गई है और मां के प्रेम की सबसे संवेदनशील पहचान बन गई है।

इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है और एक बार फिर साबित किया है कि मां का प्रेम हर परिस्थिति में अपने बच्चों के लिए समर्पित रहता है।


बरगी डैम क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या 9 पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में क्रूज पलटने की दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। एनडीआरएफ और प्रशासन द्वारा लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि राहत दल द्वारा शव निकाले जा रहे हैं, जबकि आशंका है कि कुछ लोग क्रूज के अंदर फंसे हो सकते हैं। कई यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, लेकिन हादसे की भयावहता अधिक थी। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद मृतकों, लापता और सुरक्षित बचाए गए लोगों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

जबलपुर में क्रूज के पलटने से पहले का वीडियो है।
(सूत्र)

अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवाएं चलने लगी।

लोग इस वक्त को इंज्वॉय कर रहे थे।

लेकिन किसी ने लाइफ सपोर्ट जैकेट नहीं पहना था

हालांकि बाद में जल्दी जल्दी लोगों ने लाइफ जैकेट को पहना….इस वजह से करीब 25 लोगों की जान बच पाई…..जो लोग हड़बड़ी में ठीक से नही पहन पाये वो डूब गये

अभी तक 9 लाशें मिली हैं, कुछ लोग अभी भी लापता हैं

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading