इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ इंदौर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना राजेंद्र नगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब और एक क्रेटा कार जब्त की है।पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-1 कृष्ण लालचंदानी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा एवं एसीपी गांधीनगर निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। 29 अप्रैल 2026 को केट चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध क्रेटा कार (MP09WA6003) दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 95 हजार 744 रुपये आंकी गई।पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में फरार चालक और शराब के स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यशवंत बडोले के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रदीप यादव, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप सोलंकी, आरक्षक भरत यादव, गौरव गुर्जर और रामबीर गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इंदौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी: जोन-2 के कई थानों में बड़ा फेरबदल मंडप में फिल्मी ड्रामा: दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई वरमाला, शादी टूटी