इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (DCP) जोन-2 द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों में पदस्थ उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं आरक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किए गए हैं।इस नई सूची में एमआईजी, विजयनगर, खजराना और लसूड़िया जैसे प्रमुख थाना क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले शामिल हैं। आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अरुण मलिक को थाना एमआईजी से विजयनगर भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक श्रद्धा सिंह पंवार का संशोधित तबादला कर उन्हें खजराना थाना पदस्थ किया गया है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक मनीषा भिलाला को खजराना से एमआईजी, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह गुर्जर को विजयनगर से एमआईजी तथा आरक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं।पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून व्यवस्था को अधिक मजबूती मिलेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन अनाधिकृत अनुपस्थिति पर बड़ी कार्रवाई: प्रभारी नायब तहसीलदार मनीष बिरथरे निलंबित