इंदौर। अजीजुर्रहमान अंसारी।।शहर के बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र, झोन 11 वार्ड क्रमांक 48 में पिछले 10 से 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने से गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। संस्कार हॉस्टल के पीछे और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं।स्थानीय रहवासियों के अनुसार कई घरों में पिछले दो सप्ताह से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दूर तक पानी की तलाश करने को मजबूर हैं।रहवासियों का आरोप है कि जब वे अपनी समस्या लेकर संबंधित झोन कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल नियमित जलापूर्ति बहाल करने, टैंकरों की व्यवस्था करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।बढ़ती गर्मी के बीच जल संकट ने आमजन के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन सेहत विशेष: चीनी नहीं, गुड़ की चाय अपनाइए; स्वाद के साथ सेहत के भी मिलेंगे कई फायदे खजराना में सामूहिक निकाह सम्मेलन: 12 जोड़ियों ने सादगी से बसाया नया घर, समाज को दिया सकारात्मक संदेश