किसानों ने आर्थिक मदद की लगाई गुहार गुढ़, रीवा। जिले के गुढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत तमरादेश ग्राम सहित आसपास के कई स्थानों पर आग लगने की घटनाओं ने किसानों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। खेतों एवं खलिहानों में रखी तैयार फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिस फसल के सहारे किसान परिवार पूरे वर्ष अपने व परिवार का भरण-पोषण की उम्मीद लगाए बैठे थे, वही अब जलकर खाक हो चुकी है। स्थिति यह है कि प्रभावित किसान दाने-दाने के लिए मोहताज हो गए हैं। इस गंभीर समस्या के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल या राहत कार्य नहीं किया गया है, जिससे किसानों में आक्रोश और निराशा दोनों बढ़ रही है। जिसके किसान नेता विश्वनाथ सिंह पटेल चोटीवाला ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पालतू सूअर : नफरत की राजनीति का नया हथियार मानवता फिर शर्मसार: कटनी जिला अस्पताल में पीड़ित परिवार से धुलवाई गई एम्बुलेंस
You must be logged in to post a comment.