बालाघाट। जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सक्रिय और संगठित चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में वारासिवनी, कटंगी और रामपायली पुलिस ने 10 चोरी की वारदातों का खुलासा कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य का खाद्यान्न, सोने-चांदी के आभूषण और वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गांवों में पहले स्कार्पियो वाहन से रेकी करते थे और सूने मकानों, गोदामों व खेतों को चिन्हित कर रात्रि में 407 पिकअप वाहनों की मदद से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी किया गया माल बाद में अन्य स्थानों पर बेच दिया जाता था।मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम कोस्ते निवासी शिवप्रसाद चौहान ने खेत स्थित मकान से 22 कट्टी सरसों चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर संदेहियों को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में आरोपियों ने वारासिवनी, कटंगी और रामपायली क्षेत्रों में कुल 10 चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।गिरोह ने धान, चावल, सरसों, खाद, सीमेंट और लाख की चोरी के साथ-साथ कई घरों से सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी किए थे।बरामद सामग्री में शामिल:170 बोरी धान20 बोरी चावल22 बोरी सरसोंकरीब 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरातदो 407 पिकअप वाहनएक स्कार्पियो वाहनकुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपी:शहजाद उर्फ सज्जूअभय सहारेबादल मेश्रामराहुल भुरेसमीर खानसोनु नांदनेसभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने आमजन से घरों, खेतों और गोदामों की सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी लगाने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट गैस आपूर्ति में रुकावट से उर्वरक नीति की खामियां उजागर